एसएसपी ने किया बहेड़ा सर्किल ऑफिस का औचक निरीक्षण, पंजी अद्यतन रखने का दिया सख्त निर्देश
एसएसपी ने किया बहेड़ा सर्किल ऑफिस का औचक निरीक्षण, पंजी अद्यतन रखने का दिया सख्त निर्देश
एसएसपी ने किया बहेड़ा सर्किल ऑफिस का औचक निरीक्षण,
पंजी अद्यतन रखने का दिया सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज अंचल पुलिस निरीक्षक, बहेड़ा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ती पंजी, निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, इनडेक्स पंजी, गिरोह पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, गृह भेदन पंजी, थाना बार खतियान भाग-1 सहित सभी आवश्यक अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण किया गया।
इसके साथ ही पर्यवेक्षण हेतु लंबित कांडों की संचिका, प्रगति प्रतिवेदन एवं अंतिम आदेश से संबंधित फाइलें भी एसएसपी द्वारा एक-एक कर जांची गईं।
निरीक्षण के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी पंजियों को पूरी तरह अद्यतन अवस्था में रखने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय संचालन, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित मामलों की प्रगति में तेजी लाने सहित अन्य कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अभिलेखों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा नियमित पर्यवेक्षण के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की जाएगी।