दरभंगा के बिरौल में ‘अवैध रेस्ट हाउस’ के पीछे जिस्मफरोशी का बड़ा खेल, पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
दरभंगा के बिरौल में ‘अवैध रेस्ट हाउस’ के पीछे जिस्मफरोशी का बड़ा खेल, पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
दरभंगा के बिरौल में ‘अवैध रेस्ट हाउस’ के पीछे जिस्मफरोशी का बड़ा खेल, पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में संचालित कई रेस्ट हाउसों में देह व्यापार के धंधे की खुफिया जानकारी सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और अब इन अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
इस गंभीर मामले को लेकर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध रूप से चल रहे इन रेस्ट हाउसों की पहचान करने और उनमें चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, बिरौल अनुमंडल में संचालित ज्यादातर रेस्ट हाउस अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। इन रेस्ट हाउसों की आड़ में लंबे समय से जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार चल रहा है, जिसने क्षेत्र की सामाजिक व्यवस्था को दूषित कर दिया है। पुलिस के लिए इस सुनियोजित अपराध पर अंकुश लगाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अवैध रूप से चल रहे इस देह व्यापार के लिए इन रेस्ट हाउसों में एक ‘रेट कार्ड’ भी फिक्स है। कथित तौर पर, एक घंटे के लिए कमरे का किराया 1,500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक तय है। सूत्रों का यह भी दावा है कि रेस्ट हाउस के प्रबंधक ग्राहकों की हैसियत और मांग के हिसाब से कमरे की कीमत और सेवाओं को तय करते हैं, यानी ‘जैसा ग्राहक, वैसा कमरा’ का सिद्धांत लागू होता है। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही बिरौल क्षेत्र के अवैध रेस्ट हाउस संचालकों और इस धंधे से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो जाएगा। इधर थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि रेस्टहाउस में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है,
जांचोपरांत ऐसे रेस्टहाउस के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।