दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना के दो पुलिस पदाधिकारियों पर गिरी गाज, विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबित।

दस्तक 7मीडिया /

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बेनीपुर) द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर बहेड़ा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है। प्रतिवेदन में उल्लेख है कि 18 नवम्बर 2025 की रात्रि में बहेड़ा थाना अंतर्गत भरत चौक से बेनीपुर चौक तक विधि-व्यवस्था ड्यूटी के लिए नियुक्त सअनि० बुजवासी सिंह तथा डायल–112 के पदाधिकारी सअनि विजय कुमार यादव अपनी जिम्मेदारी सही तरह से नहीं निभा सके।

उसी रात भरत चौक पर अमरेश कुमार गुप्ता (पिता – अमरनाथ गुप्ता) की बर्तन एवं ज्वेलरी की दुकान में अज्ञात चोरों ने सटर काटकर चोरी कर ली। इस घटना को ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिस अधिकारियों की लापरवाही माना गया। मामले की जांच के बाद पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी  बेनीपुर ने दोनों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिये वरीय पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन सौंपा था।इसी आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने  दोनों पुलिस अधिकारी विजय कुमार यादव और बुजवासी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनकी सामान्य जीवन-यापन भत्ता  सहित उनकी प्रेषणीयता मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित की गई है।