बिहार में नीतीश की 10वीं पारी शुरू फिर से बने मुख्यमंत्री , 26 मंत्रियों ने ली शपथ,प्रधानमंत्री ,गृह मंत्री समेत 12राज्यों के मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से सभी हुये गद गद।
दस्तक 7मीडिया ,पटना
बिहार में नई एनडीए सरकार ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कैबिनेट गठन को पूरा किया।राज्यपाल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।
