ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया मनीगाछी थाना का औचक निरीक्षण, कई निर्देश जारी
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया मनीगाछी थाना का औचक निरीक्षण, कई निर्देश जारी
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया मनीगाछी थाना का औचक निरीक्षण, कई निर्देश जारी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने 19 नवंबर 2025 की रात मनीगाछी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओ.डी. जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी सहित सभी अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की।
एसपी ने हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन घटनाओं और लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वाहन चेकिंग को सख्ती से लागू करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का आदेश दिया।
थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए।
साथ ही, अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप वैज्ञानिक व फॉरेंसिक पद्धति से जांच करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की प्रगति रिपोर्ट भी प्राप्त की। उन्होंने थानाध्यक्ष को अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा क्षेत्र में शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया।अंत में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लहेरियासराय थाना में लापरवाही उजागर: वृद्ध की शिकायत दबाई गई, DLSA सचिव के हस्तक्षेप के बाद मात्र 30मिनट में दर्ज हुई FIR
बिहार में नीतीश की 10वीं पारी शुरू फिर से बने मुख्यमंत्री , 26 मंत्रियों ने ली शपथ,प्रधानमंत्री ,गृह मंत्री समेत 12राज्यों के मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से सभी हुये गद गद।