लहेरियासराय थाना में लापरवाही उजागर: वृद्ध की शिकायत दबाई गई, DLSA सचिव के हस्तक्षेप के बाद मात्र 30 मिनट में दर्ज हुई FIR
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। थाना परिसर में ऐसे कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी तैनात हैं, जिन्हें या तो पुलिसिया ज्ञान का अभाव है या फिर वे जानबूझकर लापरवाही बरतते हैं। इसका खामियाजा अक्सर थानाध्यक्ष को भुगतना पड़ता है। कुछ माह पूर्व भी एक मामले में न्यायालय ने थानाध्यक्ष पर 5 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया था। अब इसी तरह का एक और मामला फिर सामने आया है,जबकि सभी कनीय को इस बाबत बार बार थानाध्यक्ष निर्देश देते रहते हे कि थाना स्तर पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वृद्ध की शिकायत दबाई, अधिकारी ने नहीं लिया संज्ञान
जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान थानाध्यक्ष चुनावी ड्यूटी में लगातार काफी व्यस्त थे। इसी बीच एक वृद्ध व्यक्ति विश्वकर्मा मंदिर, सैदनगर निवासी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सोहन कर्ण ने गले से सोने की चेन कटने की शिकायत ओडी पदाधिकारी से की थी।
लेकिन ओडी पदाधिकारी ने उस आवेदन पर न तो संज्ञान लिया, न ही उसे थानाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके कारण कई दिनों तक न FIR हुई, न ही किसी प्रकार की जांच शुरू की गई।वृद्ध कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण उन्हें न्याय नहीं मिला।उक्त वृध्द व्यक्ति की शिकायत यही हे।
DLSA सचिव आरती कुमारी थाने पहुंचीं, 3 मिनट में दर्ज हुई FIR
समय पर न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर वृद्ध ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की सचिव सह न्यायाधीश आरती कुमारी को लिखित शिकायत दी।
शिकायत मिलते ही न्यायाधीश आरती कुमारी बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी टीम के साथ सीधे लहेरियासराय थाने पहुंचीं।
थानाध्यक्ष के कक्ष में बैठकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सख्त लहजे में पूछा “शिकायत मिलने के बावजूद वृद्ध को अब तक न्याय क्यों नहीं मिला?”उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय देना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
पता चला :वृद्ध का आवेदन ओडी पदाधिकारी के पास गया ही नहीं
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि सोहन कर्ण का लिखित आवेदन ओडी पदाधिकारी के पास पहुंचा ही नहीं था, जिससे स्पष्ट हुआ कि पुलिस स्तर पर कुछ ना कुछ लापरवाही तों हुई है।
इसके बाद न्यायाधीश ने तत्काल ओडी पदाधिकारी को थानाध्यक्ष के चैंबर में बुलाया और तत्काल FIR दर्ज करने का निर्देश दिया और यह भी कहा कि थानाध्यक्ष के द्वारा कोई लापरवाही नहीं बरती गई हे ,क्यूंकि उनके संज्ञान में ओडी पदाधिकारी ने मामला दिया ही नहीं।
अपर थानाध्यक्ष की तत्परता: तुरंत दर्ज हुई FIR
निर्देश मिलते ही अपर थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने स्वयं वृद्ध से पुनः आवेदन लिया और तत्काल FIR दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू करवाई।उन्होंने बताया“सोहन कर्ण की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।”
4 नवंबर की घटना, कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर कटी सोने की चेन
शिकायत के अनुसार, 4 नवंबर को सोहन कर्ण लोहिया चौक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार कार्यक्रम में पहुंचे थे।इसी दौरान करीब 11:35 बजे किसी अज्ञात बदमाश ने 16 ग्राम वजनी सोने की चेन काट ली। घटना के बाद उन्होंने लहेरियासराय थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उसपर कोई कार्रवाई नहीं की।
DLSA के हस्तक्षेप से वृद्ध को मिला न्याय
कई दिनों की दौड़-भाग और पुलिस की उदासीनता के बाद अंततः DLSA सचिव के हस्तक्षेप पर वृद्ध को राहत मिली और FIR दर्ज हो सकी।
