कुशेश्वरस्थान की जनता का धन्यवाद, विधायक अतिरेक कुमार और पूर्व मंत्री डॉ.अशोक कुमार ने जताया आभार

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, पटना।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया गया है। नवनिर्वाचित विधायक अतिरेक कुमार और उनके पिता, पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार ने कुशेश्वरस्थान की जनता को धन्यवाद देते हुए नई सरकार के गठन पर खुशी जाहिर की है।
एनडीए की जीत और नई सरकार के गठन के अवसर पर विधायक अतिरेक कुमार और डॉ. अशोक कुमार की ओर से राज्य मुख्यालय पटना में लगाए गए एक विशाल पोस्टर/होर्डिंग में यह धन्यवाद संदेश प्रमुखता से दिखाया गया है। मालूम हो कि हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में जेडीयू प्रत्याशी अतिरेक कुमार ने कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कुशेश्वरस्थान की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जताया है। पोस्टर में विधायक अतिरेक कुमार और उनके पिता डॉ. अशोक कुमार (पूर्व मंत्री, बिहार सरकार) दोनों ही हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक जनता का आभार व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर राज्य मुख्यालय पटना में लगाये गये पोस्टर पर “धन्यवाद” शब्द बड़े अक्षरों में लिखा गया है, जिसके नीचे कुशेश्वरस्थान मंदिर का चित्र है और “कुशेश्वरस्थान” नाम को प्रमुखता दी गई है। यह संदेश क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। नवनिर्वाचित विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि कुशेश्वरस्थान की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताया है, और वह इस भरोसे पर खरे उतरने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के विकास को गति देना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।