बिरौल थाना पुलिस पर 80हजार रुपये घुस लेने का आरोप ,दिवाली की रात दुकानदार को उठाकर थाने में रखा ,दुकानदार ने कहा निर्दोष होते हुये भी प्रताड़ित कर घुस देने को पुलिस ने किया मजबूर।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कबाड़ी दुकानदार ने बिरौल पुलिस पर 80,000 अस्सी हजार घूस लेने का गंभीर आरोप लगाया है। कबारी दुकानदार पप्पू कुमार उर्फ पप्पू यादव, ग्राम सर्दी (थाना बिरौल) निवासी हैं, जिनकी दुकान कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल, डुमरी के पास स्थित है।
दुकानदार द्वारा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को लिखित आवेदन दिया गया है जिसमें बिरौल थाना पुलिस पर आरोप लगाया गया है। आवेदक का कहना है कि दिवाली के दिन (20 अक्टूबर) शाम करीब 3 बजे बिरौल थाना की पुलिस अचानक उसके दुकान पर पहुंची और बिना किसी कारण बताए उसे थाने ले गई। परिवार के लोग यह सोचकर घबरा गए कि आखिर पुलिस उसे क्यों उठा ले गई।
दुकानदार ने आवेदन में आरोप लगाया है कि थाने की पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाला बताकर उसपर आरोप लगाए और छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग की। दुकानदार ने कहा है कि पैसा जुटाया और 80,000 /अस्सी हजार उसने दरोगा को दे दिया । दुकानदार ने ये भी बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए बैट्री चोर ने पुलिस को स्पष्ट कहा था कि यह व्यक्ति बेटरी नहीं खरीदा है, उसके बाद भी उसे काफी प्रताड़ित कर छोड़ा गया ।
कबाड़ी दुकानदार का कहना है कि चुनाव के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं कर सका, लेकिन अब उसने ग्रामीण एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर पुलिस द्वारा लिए गए घुस की राशि वापस दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इधर बिरौल के थानाध्यक्ष चंद्र मणी ने कहा कि यह आरोप सरासर गलत और निराधार है।थानाध्यक्ष ने कहा कि एक चोरी के मामले में दों चोर को पकड़कर थाने लाया गया था।उक्त दोनों चोर ने घटना स्थल पर जाकर कहा कि एक कबाड़ी वाला है जिसके हाथों हम बेटरी बेचे है।इस कारण कबाड़ी वाले को सत्यापन के लिये थाना लाया गया था और पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया था, इस बींच पैसों की कोई लेन देंन नहीं है यह आरोप गलत लगाया जा रहा है।
इधर इस मामले की भनक जब एसएसपी को हुई तों एसएसपी ने इस पूरे मामले की जांच बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी को दे दिया है।
