कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले में “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” की 21वीं किस्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण आयोजित
कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले में “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” की 21वीं किस्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण आयोजित
कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले में “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” की 21वीं किस्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण आयोजित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले, दरभंगा में आज “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त” हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान सीधे प्रसारण के माध्यम से किसानों को संबोधित किया तथा किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त की राशि किसानों के खातों में अंतरित की।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक–सह–प्रधान डॉ. दिव्यांशु शेखर ने किसानों को संबोधित करते हुए आगामी रबी मौसम के लिए गेहूं, तोरी–सरसों, मूंग एवं विभिन्न सब्जी फसलों की वैज्ञानिक पद्धति से खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मूल्य संवर्धन के माध्यम से अधिक लाभ कमाने के उपायों को बताया तथा प्रशिक्षण एवं प्रत्यक्षण के माध्यम से किसानों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में केन्द्र की विभिन्न परियोजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों से भी किसानों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में उद्यान विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने बागीचा प्रबंधन एवं रख–रखाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कई कृषक फल तुड़ाई के बाद बागीचे की देखरेख कम कर देते हैं, जबकि इसी समय उचित प्रबंधन की आवश्यकता होती है। उन्होंने जुताई, सिंचाई, सूर्य प्रकाश की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बढ़ी हुई डालियों की कटाई–छटाई तथा कटे भाग पर संक्रमण रोकने के लिए बोर्डा पेस्ट लगाने जैसी वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सरकारी गेहू़ं बीज वितरण में अव्यवस्था, किसानों की लगी लंबी कतारें, भीड़ के कारण वृद्ध और महिला किसान हुए परेशान।
विश्व बाल दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिमरी में चार दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास