सरकारी गेहू़ं बीज वितरण में अव्यवस्था, किसानों की लगी लंबी कतारें, भीड़ के कारण वृद्ध और महिला किसान हुए परेशान।
सरकारी गेहू़ं बीज वितरण में अव्यवस्था, किसानों की लगी लंबी कतारें, भीड़ के कारण वृद्ध और महिला किसान हुए परेशान।
सरकारी गेहू़ं बीज वितरण में अव्यवस्था, किसानों की लगी लंबी कतारें, भीड़ के कारण वृद्ध और महिला किसान हुए परेशान,
दस्तक7मिडिया, अमीत झा,गौड़ा बौराम।
गौड़ा बौराम प्रखंड के बौराम गांव स्थित गुप्ता खड़ बीज भंडार पर मंगलवार को रबी फसल के तहत गेहूं बीज वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जिसके कारण किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ₹1000 प्रति बोरी की दर से सरकारी बीज लेने के लिए महिला और पुरुष किसान सुबह से ही लंबी कतारों में लग गए, और उन्हें घंटों तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की तिथि और प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। नतीजतन, बड़ी संख्या में किसान एक ही दिन बीज लेने पहुंच गए। सीमित बीज उपलब्धता और समुचित व्यवस्था के अभाव में हालात बेकाबू हो गए और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
भीड़ और अव्यवस्था का सबसे अधिक सामना वृद्ध किसानों और महिलाओं को करना पड़ा। कई महिला किसान निराश होकर खाली हाथ लौट गईं, वहीं वृद्ध किसान लंबी कतारों में खड़े-खड़े थक गए। स्थानीय स्तर पर मौजूद कर्मचारी भी भीड़ को नियंत्रित करने और उचित प्रबंधन में असमर्थ नजर आए।
किसानों ने बीज भंडार के कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नाराज़गी व्यक्त की। उनका कहना था कि दुकानदार उनसे ठीक से बात नहीं कर रहे थे और बीज की उपलब्धता या वितरण के समय के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी।
किसानों ने इस अव्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए भविष्य में वितरण प्रणाली को सुधारने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि पंचायत-वार वितरण या टोकन व्यवस्था लागू की जाती, तो ऐसी अराजक स्थिति पैदा नहीं होती और वृद्धों व महिलाओं को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
किसानों ने मांग की है कि आगामी वर्षों में रबी फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और वितरण प्रणाली को पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए। उनका उद्देश्य है कि सभी महिला-पुरुष किसानों को समय पर और सुविधापूर्वक बीज प्राप्त हो सके।
कॉमरेड मनोज यादव की स्मृति में 24 नवंबर को टेनुआ गांव में होगा श्रद्धांजलि सभा, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी होंगे शामिल तैयारी को लेकर बिरौल एरिया कमिटी की बैठक सम्पन्न
कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले में “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” की 21वीं किस्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण आयोजित