कॉमरेड मनोज यादव की स्मृति में 24 नवंबर को टेनुआ गांव में होगा श्रद्धांजलि सभा, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी होंगे शामिल तैयारी को लेकर बिरौल एरिया कमिटी की बैठक सम्पन्न

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
भाकपा (माले) जिला कमिटी के सदस्य एवं गौड़ा–बौराम प्रखंड सचिव रहे दिवंगत कॉमरेड मनोज यादव के सम्मान में 24 नवंबर को उनके पैतृक गांव टेनुआ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस श्रद्धांजलि सभा में भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की सुचारू तैयारी को लेकर भाकपा (माले) बिरौल एरिया कमिटी की बैठक बिरौल कोठी पुल के पास स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।
बैठक में भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, जितेंद्र सदा, लल बहादुर सदा, राधे साह, राजेंद्र यादव, बिंदे सदा, मुखिया विश्वंभर पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।