अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पुरुष-महिला दोनों वर्ग में कुंवर सिंह महाविद्यालय बना चैंपियन
अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पुरुष-महिला दोनों वर्ग में कुंवर सिंह महाविद्यालय बना चैंपियन
अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पुरुष-महिला दोनों वर्ग में कुंवर सिंह महाविद्यालय बना चैंपियन
दस्तक 7 मीडिया/ दरभंगा
ल.ना.मि.वि.वि. दरभंगा: महारानी कल्याणी महाविद्यालय,लहेरियासरा दरभंगा में अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला प्रधानाचार्य डॉ. मो.रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पुरुष-महिला वर्ग में कुंवर सिंह महाविद्यालय पुरुष वर्ग में 22-07 से जबकि महिला वर्ग में 14-04 से चैंपियन बना। सभी आगत अतिथियों ने विजेता टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी व उप-विजेता टीम को रनर-अप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल,दरभंगा के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि खेल के सिर्फ पड़ाव जीत-हार ही नहीं है बल्कि शरीर के स्वस्थता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता,अनुशासन व सामुदायिक बेहतर समन्वय बनाने की क्षमता में वृद्धि होती है। भारत सरकार और बिहार सरकार बिहार में विविध खेलों को आगे बढ़ाने का लगातार साहसिक प्रयास कर रहे हैं,जिसका परिणाम है कि महाविद्यालय में आज सभी खेलों का आयोजन हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में राष्ट्रीय मानचित्र पर हर क्षेत्रों में बिहार स्थापित हो गया है। मैं कुलपति महोदय प्रो. संजय कुमार चौधरी को भी साधुवाद प्रकट करता हूँ कि उनके सतत प्रयास से मिथिला विश्वविद्यालय लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है। कार्यकाल मिथिला विश्वविद्यालय के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा। पीएम मोदी के विकसित भारत @2047 के सपनों को साकार करने में कुलपति प्रो. चौधरी का प्रयास अहम है। मैं कुंवर सिंह महाविद्यालय के दोनों टीम महिला व पुरुष वर्ग को चैंपियन बनने पर बधाई देता हूँ और रनर टीम महारानी कल्याणी महाविद्यालय व नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय को और मेहनत करने की शुभकामनाएं देता हूँ। बतौर विशिष्ट अतिथि सामाजिक चिंतक सह दरभंगा के यूथ आइकॉन मो. शाकिब नजमी ने कहा कि कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में मिथिला विश्वविद्यालय नित्य नये आयाम रच रहा है। हमने विभिन्न महाविद्यालयों का दौरा किया है उसी क्रम में आज महारानी कल्याणी महाविद्यालय आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ विभिन्न खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ये काबिलेतारीफ है। इतनी संख्या में छात्र-छात्रा और सभी विषयों के फैकल्टी से पूरा महाविद्यालय परिसर गुलजार है। इससे साबित होता है कि कुलपति के कुशलतम नेतृत्व में रफ्तार पकड़ चुका है हमारा विश्वविद्यालय और महाविद्यालय। इसके लिये मैं अपनी ओर से कुलपति को आभार प्रकट करते हैं और चैंपियन टीम को बधाई व रनर टीम को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हैं। बतौर स्कोरर खेल पदाधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र ने,मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी ने जबकि आंखों देखा हाल हिंदी व मैथिली में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार व भोजपुरी में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने प्रस्तुत किया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक,कर्मी व दर्जनों की संख्या में दर्शक व जिला कांग्रेस कमिटी के मो. शादाब अख्तर उपस्थित थे। मेडिकल टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर से चिकित्सक डॉ. बैद्यनाथ प्रसाद अपने टीम के साथ मेडिकल किट व एंबुलेंस के साथ उपस्थित थे। बतौर रैफरी जिला बास्केटबॉल संघ दरभंगा के सचिव आशीष कुमार व तकनीकी विशेषज्ञ अमित कुमार चौधरी उपस्थित थे।