नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल ने की।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में नशा उन्मूलन में युवाओं की अहम भूमिका पर बल देते हुए कहा कि—
“युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। देश व समाज के विकास में उनकी शक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और नशा मुक्ति का संकल्प लें।”

उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज, परिवार और समुदाय के सामूहिक प्रयास से ही नशे की समस्या को जड़ से मिटाया जा सकता है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि—
“बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। हमें स्वयं नशामुक्त रहते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज के प्रत्येक वर्ग में जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।