26 नवम्बर को दरभंगा में जॉब कैम्प :
Elite Foods Pvt. Ltd. करेगी 150 पदों पर नियुक्ति

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के निर्देश पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 26 नवम्बर 2025 (बुधवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई. के निकट), लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित होगा।

150 पदों पर होगी बहाली

इस जॉब कैम्प में Elite Foods Private Limited द्वारा Trainee Production एवं Trainee Packing के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

योग्यता व आयु सीमा

• 10th / 12th / ITI उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी
• आयु सीमा: 18 से 38 वर्ष

  1. वेतन व सुविधाएँ

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह—
• ₹16,000 से ₹18,000 वेतन
• मुफ्त आवास एवं भोजन
• साप्ताहिक अवकाश
• PF, ESI एवं Incentive
प्रदान किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कोची (केरल), बेंगलुरु एवं तमिलनाडु में की जाएगी।

निबंधन अनिवार्य

जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए नियोजनालय में निबंधन आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी—
•भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं निबंधन कर सकते हैं,या अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में सीधे जाकर निबंधन करा सकते हैं।