कमला बलान तटबंध किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, सनसनी
कमला बलान तटबंध किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, सनसनी
कमला बलान तटबंध किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, सनसनी
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेव पट्टी गांव में बुधवार सुबह कमला बलान पश्चिमी तटबंध के किनारे एक गड्ढे में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों से सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
कमला नदी किनारे जिस स्थान पर शव मिला है, वह जयदेव पट्टी गांव के अंतर्गत आता है। शव को गड्ढे में दबाकर छोड़ दिया गया था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घनश्यामपुर के थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कहीं और की गई होगी और शव को पहचान छुपाने के उद्देश्य से यहां लाकर गड्ढे में दबा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की जेब से एक चाबी, पास में कुछ कपड़े और एक चटाई बरामद की है, जिसे जब्त कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और उनकी देखरेख में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने कहा है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी का आरोप : बिहार का जनादेश लूटा गया,वोट खरीदकर नतीजे बदले गए, फातमी का बीजेपी–ओवैसी पर वार : दोनों एक-दूसरे को फायदा पहुँचा रहे हैं
26 नवम्बर को दरभंगा में जॉब कैम्प: Elite Foods Pvt. Ltd. करेगी 150 पदों पर नियुक्ति