अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी का आरोप : बिहार का जनादेश लूटा गया,वोट खरीदकर नतीजे बदले गए, फातमी का बीजेपी–ओवैसी पर वार : दोनों एक-दूसरे को फायदा पहुँचा रहे हैं
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी का आरोप : बिहार का जनादेश लूटा गया,वोट खरीदकर नतीजे बदले गए, फातमी का बीजेपी–ओवैसी पर वार : दोनों एक-दूसरे को फायदा पहुँचा रहे हैं
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी का आरोप : बिहार का जनादेश लूटा गया,वोट खरीदकर नतीजे बदले गए,
फातमी का बीजेपी–ओवैसी पर वार : दोनों एक-दूसरे को फायदा पहुँचा रहे हैं
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली अशरफ फातमी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बार के नतीजों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गहरा संदेह पैदा कर दिया है। फातमी ने दावा किया कि चुनाव के दौरान डेढ़ करोड़ महिलाओं के खातों में सरकारी स्तर पर 10-10 हजार रुपये भेजे गए,जिससे वोट खरीदे गए। उनके अनुसार यह कदम लोकतंत्र के खिलाफ है और नतीजों में साफ तौर पर बेईमानी दिखाई देती है।फातमी ने कहा कि बिहार का युवा नौकरी और रोजगार को लेकर बड़ी उम्मीद के साथ वोट देने निकला था। बड़ी संख्या में बिहार से बाहर रहने वाले युवाओं ने भी इस बार लौटकर मतदान किया था,ताकि एक नई,रोजगार देने वाली सरकार बने।
उन्होंने कहा कि पलायन,बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर युवाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया,लेकिन जो नतीजे आए हैं,वे जमीन की हकीकत से मेल नहीं खाते।
फातमी ने कहा कि उन्हें लगातार ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर,लोगों के खातों में पैसे भेजकर और अन्य गलत तरीकों से जनादेश को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन इस पूरे मामले पर गहराई से विचार कर रहा है और लोकतांत्रिक माध्यमों—सड़क से लेकर कोर्ट—तक हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। फातमी ने कहा हम जनता को बताएंगे कि बिहार का जनादेश लूटा गया है। एक सवाल के जवाब में फातमी ने बीजेपी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और ओवैसी में कोई अंतर नहीं है—वहीं ओवैसी मुसलमानों को गुमराह कर वोट काटने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा और मधुबनी जैसी सीटों पर,जहाँ केवल मुस्लिम वोटों से कोई भी सीट नहीं जीती जा सकती,वहाँ ओवैसी ने उम्मीदवार इसलिए उतारे कि बीजेपी का फायदा हो।
फातमी ने यह भी दावा किया कि ओवैसी के उम्मीदवारों को बीजेपी की ओर से आर्थिक मदद दी गई थी। प्रेस वार्ता के दौरान राजद नेता राशिद जमाल,सुभाष चन्द्र राय सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।