वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी : अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए कड़े निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

पुलिस कार्यालय, दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा की अध्यक्षता में अक्टूबर माह 2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर, यातायात, मुख्यालय, रक्षित), सभी अंचल निरीक्षक, समस्त थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में थानावार लंबित कांड, अक्टूबर माह में दर्ज मामलों, तथा निष्पादित कांडों की हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे प्रमुख अपराधों की श्रेणीवार समीक्षा की गई।
इसके साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपराध गोष्ठी के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश :

 सक्रिय अपराधकर्मियों की अद्यतन सूची

सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधकर्मियों का पूरा विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश।

-साक्ष्य ऐप पर वीडियोज की अनिवार्य अपलोडिंग

सभी महत्वपूर्ण कांडों से जुड़े वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्य को नियमानुसार ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया।

शराबबंदी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

शराब तस्करों एवं शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सघन गश्ती एवं अभियान चलाने का निर्देश।

फरियादियों से शालीन व्यवहार

थाना आने वाले फरियादियों की समस्याओं को शालीनता व संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित जांचोपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश।

न्यायालय के परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी

कोर्ट से प्राप्त परिवाद पत्रों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश।

डायल 112 शिकायतों का समयबद्ध निपटारा

112 पर प्राप्त सूचनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया व समय पर समाधान सुनिश्चित करने के आदेश।

 थानाध्यक्षों की दैनिक बैठक अनिवार्य

हर दिन सुबह थानाध्यक्ष को प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर कार्यों की टास्किंग करने को कहा गया।