एमएलएसएम कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक की पुत्री प्रियंका प्रिया ने हासिल की पीएचडी, बनीं परिवार व क्षेत्र की गौरव 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बहादुरपुर प्रखंड के हरिपट्टी पंचायत अंतर्गत सिनुआर गोपाल की रहने वाली प्रियंका प्रिया ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी पूर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वह एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा के भौतिकी विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक सुमन कुमार झा की सबसे छोटी पुत्री हैं।

प्रियंका प्रिया ने निरंतर परिश्रम और नियमित अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर पीएचडी तक हर चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
साल 2020 में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर करते हुए उन्होंने ग्रेड ए प्लस प्राप्त किया था और विश्वविद्यालय के अंतिम सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी टॉपर भी रहीं।

उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सह विभागाध्यक्ष डॉ. अदिति के निर्देशन में शोध पूरा किया। उनका शोध विषय था—
“Women and Nature: A Comparative Study of the Selected Novels of Arundhati Roy, Kamala Markandaya and Anita Desai”.

प्रियंका प्रिया ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चारों इंजीनियर भाई-बहन जो मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत हैं, तथा अपने विभाग के सभी शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि 12वीं के बाद से ही उनका सपना प्रोफेसर बनने का था और आज यह सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।