कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में एसपी अमित रंजन ने पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जन शिकायत सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी अमित रंजन ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
