सिमरी पुलिस ने जानलेवा हमला व छेङखानी मामले में दो आरोपी को फुलथुआ से किया गिरफ्तार
सिमरी पुलिस ने जानलेवा हमला व छेङखानी मामले में दो आरोपी को फुलथुआ से किया गिरफ्तार
सिमरी पुलिस ने जानलेवा हमला व छेङखानी मामले में दो आरोपी को फुलथुआ से किया गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/
सिमरी थाना की पुलिस में सोमवार को बनौली पंचायत के फुलथुआ गांव से रघुनाथ सहनी व उपेन्द्र सहनी को थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व अनुसंधानक पन्ना लाल सिंह ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। बताते चले कि एक माह पहले गांव की दो लड़कियों के साथ मनचले लोगों ने छेड़खानी का प्रयास कर अर्धनग्न कर दिया था। वही घटना का विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला व मारपीट को लेकर 15 लोगों पर पीड़ित परिवार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।अंकित कांड में बताया कि 25 अक्टूबर की शाम उनकी पुत्री व भतीजी अपने चाची के घर पैदल जा रही थीं। गांव के ननकी सहनी व छोटकन सहनी ने दोनों को पकड़कर सुनसान चौङ की तरफ खींचकर ले गए व कपड़ा फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। किसी तरह दोनों लड़कियां उसके चंगुल से छूटकर चिल्लाते हुए भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने लोहे की राड से एक के माथे पर हमला कर दिया। नाक और सिर पर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस बात को लेकर जब उसने आरोपियों के घर पर शिकायत की तो कारी सहनी ने गाली-गलौच कर भगा दिया। उसके थोड़ी देर बाद आरोपी छोटकन सहनी, ननकी सहनी, कारी सहनी, उपेंद्र सहनी, रघुनाथ सहनी, अंश कुमार, लालटुन सहनी, मुन्नी देवी, शांति देवी, नीलम कुमारी, प्रमिला देवी, प्रियंका कुमारी, रामबाबू स महतो ने एकमत होकर लाठी-डंडे लैस होकर सभी ने घर में घुसकर मारपीट की। वहीं, अंशु कुमार और लालटुन सहनी ने जान मारने की नीयत से लोहे की राड से सिर पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर स हाथ का अंगूठा तोड़ दिया है। घायलों स का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने के बताया कि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।इधर कंसी गांव से अवैध शराब मामले में फरार चल रहे दयाल सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।