जिला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी सिवान के ने एनडीए के प्रचंड बहुमत आने की खुशी में कार्यकर्ताओं का स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया। जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि जो बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत आई है। आप जैसे कार्यकर्ताओं के बदौलत आई है। यह आपकी मेहनत का नतीजा है कि जिले के आठ में से सात सीट जीतने में सफल हुए हैं। चुनाव के पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बेतिया में कहा था कि से बामपंथ को उखाड़ फेंकना है।

 

आप जैसे कार्यकर्ताओं की शक्ति से ठीक वैसा ही हुआ। दरौली, जीरादेई में हमने वामपंथियों को उखार फेंकने का काम किया है।दरौली के किले को ध्वस्त कर दिया है और दरौंदा में हमने बामपंथ को पनपने नहीं दिया। सिवान से अपने मंगल पांडेय को जीता कर सीवान को बहुत मजबूत नेता देने का काम किया हैँ। मंगल पांडेय के नेतृत्व में सीवान विकास की ऊंचाइयों को छूएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंद प्रसाद चौहान, अभिमन्यु कुमार सिंह, संजय पांडेय, प्रेम मांझी, अनंत साहनी, सुभाष सिंह, किरण गुप्ता आदि शामिल थे।