नियोजन पदाधिकारी, विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र दरभंगा, निशांत रंजन ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा द्वारा 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय (रामनगर आईटीआई के निकट) में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस जॉब कैम्प में Nava Bharath Fertilizes Ltd द्वारा Sales Representative के कुल 30 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य मानदंड
• शैक्षणिक योग्यता : 12वीं उत्तीर्ण
• आयु सीमा : 20 से 40 वर्ष
• वेतनमान : ₹12,500/- सहित अन्य भत्ते
• नियुक्ति क्षेत्र : दरभंगा, समस्तीपुर एवं बेगूसराय
नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थी स्वयं NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर अथवा नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
जॉब कैम्प में उपस्थित होने पर साथ लाएँ :
• बायोडाटा
• सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र
• रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
• आधार कार्ड
• पैन कार्ड
• अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की छाया प्रति
सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएँ।