नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर दरभंगा में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर दरभंगा में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर दरभंगा में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त स्वप्निल ने की।
उप विकास आयुक्त ने नशा उन्मूलन में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि “युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। समाज एवं देश के विकास में उनकी शक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और नशा मुक्ति का संकल्प लें।”
उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव से समाज को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से शुरुआत करते हुए परिवार, समुदाय और आसपास के लोगों को नशामुक्त रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग आशीष अमन, वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।