न्यायाधीश शिव कुमार ने बिरौल में अधिवक्ताओं, पीएलवी के साथ की बैठक; जमीनी स्तर पर विधिक सेवा देने का निर्देश

दस्तक7मिडिया,विधि संवाददाता, बिरौल।

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति शिव कुमार ने बिरौल अनुमंडलीय क्षेत्र के सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि बिरौल अनुमंडल में नालसा योजनाओं को जमीनी स्तर पर शत प्रतिशत लागू करना है। चाहे वह गरीबी उन्मूलन योजना हो या फिर वृद्धजनों के कल्याण की योजना है। सभी योजनाओं के लिए गठित समितियों में पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी सदस्य हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के जरिए जरुरतमंदों को चिन्हित करें एवं उन्हें उचित विधिक सेवा निःशुल्क उपलब्ध करायें। उन्होंने ये भी कहा कि विधिक सेवा का कार्य समाजसेवा की तरह है। किसी जरुरतमंद की मदद करने से आत्मसंतुष्टि होती है। अनुमंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट सह सचिव प्रियांशु राज ने कहा कि ऐसे पीएलवी जिनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाएगा उसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को किया जाएगा। उन्होंने आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग करने को कहा। बैठक में सरकारी अधिवक्ता लक्ष्मण यादव, पैनल अधिवक्ता उत्तम चौपाल, राकेश कुमार झा, उमेश प्रसाद यादव, शंकर जी झा, महाकांत राय, नटवर कुमार मिश्र, सुधा रानी, शोभाकांत सिंह सहित सभी पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी मौजूद थे।