गायघाट में चौकीदार की संदिग्ध मौत: हत्या की जताई आशंका,आपसी विवाद बताई वजह
गायघाट में चौकीदार की संदिग्ध मौत: हत्या की जताई आशंका,आपसी विवाद बताई वजह
गायघाट में चौकीदार की संदिग्ध मौत: हत्या की जताई आशंका,आपसी विवाद बताई वजह
दस्तक 7 मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक रमेश कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह मृतक के घर में पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। मृतक की पहचान गायघाट निवासी रमेश कुमार सिंह (35) चौकीदार के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों का आरोप है कि बेनीबाद थाने में चौकीदार का काम करता था और रोज की तरह ड्यूटी पर जाता आता था। बार बार पत्नी को मारता पीटता था। इस वजह से पत्नी भी मायके चली गई है।उधर हत्या का आशंका जताया गया है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे हमेशा परिवारिक विवाद के कारण रमेश ने आत्महत्या की है। एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और ग्रामीणों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।