कटिहार में देर रात गैस गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. राहत की बात रही हादसे में किसी की जान नहीं गई. समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. विशेषज्ञों ने गैस सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

कटिहार में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई हैं. घटना बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर प्रखंड की हैं, जहां 17 नवंबर देर रात गैस गोदाम में अचानक आग लग गई. गैस गोदाम में आग लगने की सूचना फैलते ही लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया था.

 

आग लगने की खबर फैलते ही इसकी खबर अग्निशमन विभाग को दी गई. इसके बाद अग्निशामक गाड़िया भी मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने में जुट गई. टीम की तुरंत कारवाई के कारण कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा हैं कि घटना में कोई भी जान की हानि नहीं हुई हैं लेकिन लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रहीं हैं. यह घटना क्यों हुई और कैसे हुई, फिलहाल इसकी पूरी जांच की जा रही है. तुरंत कारवाई करने से एक बड़ी घटना होने से टल गई.

अगर आप के आप पास भी कोई ऐसी घटना होती हैं. तो तुरंत मदद के लिए कॉल करे. पैनिक न होए. हमेशा इस सब में सेफ्टी का ध्यान जरूर रखे. वरना आप के साथ भी यह हादसा हो सकता हैं. इन घटनाओं मे केबल आपका ही नहीं कई लोगों का परिवार चपेट में आ सकता हैं. गोदाम के इलावा अपने घरों मे भी गैस की पाइपों को हमेशा चेक करते रहना चाहिए. गैस को खुला नहीं छोड़ना चाहिए. कारणवश कभी ऐसा हो जाए. इसलिए अग्निशमक विभाग द्बारा बनाए गए सेफ्टी रूल्स के जरूर देख ले. आप उनके टीप्स को देख पहले ही ऐसी घटनाओं के लिए सजग हो जाए, ऐसी घटनाएं किसी के साथ कभी भी हो सकती हैं.