लहेरियासराय पुलिस केंद्र में रैतिक परेड सम्पन्न, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
लहेरियासराय पुलिस केंद्र में रैतिक परेड सम्पन्न, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
लहेरियासराय पुलिस केंद्र में रैतिक परेड सम्पन्न, वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र में आज रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। परेड के निरीक्षण क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों-कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परेड की गुणवत्ता, अनुशासन एवं पुलिस कर्मियों की तैयारी की बारीकी से समीक्षा की।
रैतिक परेड का प्रमुख उद्देश्य:
• शारीरिक फिटनेस: पुलिसकर्मियों को दौड़, ड्रिल एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से फिट और सक्रिय रखना।
• टर्नआउट जाँच: पुलिसकर्मियों की वर्दी, स्वच्छता, ड्रेस एकरूपता और अनुशासन की जाँच की गई।
• अनुशासन एवं ड्रिल: टोलीवार ड्रिल कराई गई ताकि टीम भावना और एकरूपता सुनिश्चित हो सके।
• अन्य निरीक्षण: पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।