आधुनिक तकनीक और नई कार्यशैली के साथ बदल रही है बिहार पुलिस की तस्वीर”
आधुनिक तकनीक और नई कार्यशैली के साथ बदल रही है बिहार पुलिस की तस्वीर”
आधुनिक तकनीक और नई कार्यशैली के साथ बदल रही है बिहार पुलिस की तस्वीर
दस्तक 7मीडिया।
वर्दी में जिम्मेदारी, काम में समर्पण और तकनीक से सुसज्जित”बिहार पुलिस” अब अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों की नई दिशा तय कर रही है। नए कानूनों पर विशेष प्रशिक्षण से लेकर डिजिटल फोरेंसिक, डीएनए आधारित जांच, हाई-टेक फोटोग्राफी और सटीक साक्ष्य विश्लेषण तक, पुलिस अब हर स्तर पर तकनीक-प्रधान बन चुकी है।
CCTNS, ICJS, FSL, फोटो और फिंगरप्रिंट ब्यूरो, ERSS, STF, ATS, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया सेल—हर इकाई लगातार सक्रिय रहते हुए एक सुरक्षित और सतर्क बिहार की नींव मजबूत कर रही है।
महिला थाना, SC/ST थाना, ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट, CCTV आधारित निगरानी प्रणाली और अत्याधुनिक प्रशिक्षण से लैस पुलिस अकादमी ,ये सभी मिलकर नई पीढ़ी की सक्षम, आधुनिक और जवाबदेह बिहार पुलिस की पहचान गढ़ रहे हैं।
बदलते समय के अनुरूप तकनीक और दक्षता का समन्वय कर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को नए आयाम दिए हैं, जो बिहार को और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।