मद्य निषेध विभाग, दरभंगा द्वारा लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की जप्त शराब का विनष्टीकरण
मद्य निषेध विभाग, दरभंगा द्वारा लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की जप्त शराब का विनष्टीकरण
मद्य निषेध विभाग, दरभंगा द्वारा लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की जप्त शराब का विनष्टीकरण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
सहायक आयुक्त मद्य निषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 17 नवम्बर 2025 को अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा श्री विकास कुमार की उपस्थिति में मद्य निषेध विभाग द्वारा बड़ी मात्रा में जप्त अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि समाहर्त्ता न्यायालय से राजसात एवं विनष्टीकरण के प्राप्त आदेश के आलोक में निम्न मात्रा में शराब नष्ट की गई—
• देशी शराब – 178.800 लीटर
• चुलाई शराब – 207.300 लीटर
• विदेशी शराब – 520.135 लीटर
• कफ सीरप (नशीला) – 628.800 लीटर
कुल विनष्ट मात्रा : 1535.035 लीटर
सहायक आयुक्त ने बताया कि विनष्ट की गई कुल शराब की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15.00 लाख रुपये है।
उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है तथा शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित) के अंतर्गत एक दंडनीय अपराध है। मद्य निषेध विभाग अवैध शराब के विरुद्ध अभियान को निरंतर रूप से आगे भी जारी रखेगा।