22 नवंबर को दरभंगा में जॉब कैम्प, 20 पदों पर होगी नियुक्ति।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 22 नवम्बर 2025 (शनिवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय (रामनगर आईटीआई के निकट) के परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस जॉब कैम्प में Svatantra Microfin Pvt. Ltd. द्वारा Field Officer के कुल 20 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

कम्पनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,500 मासिक वेतन, साथ ही मुफ्त PF, ESI और मासिक इंसेंटिव की सुविधा दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पूरे बिहार में नियुक्ति मिलेगी। पद के लिए अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।

जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं या नियोजनालय जाकर निबंधन करा सकते हैं।

साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 05 रंगीन फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।