बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित, पूरे देश में मॉडल आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटा — निर्वाचन आयोग का आदेश जारी।
दस्तक 7मीडिया ,दिल्ली /
निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साथ-साथ आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद मॉडल आचार संहिता (MCC) को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र संख्या 437/6/1/INST/ECI//FUNCT/MCC/2025 के माध्यम से यह सूचना कैबिनेट सचिव, सभी संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को भेजी गई है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू होती है और चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने पर इसे समाप्त माना जाता है। अब जबकि बिहार सहित संबंधित उपचुनावों के परिणाम रिटर्निंग ऑफिसर्स द्वारा घोषित कर दिए गए हैं, इसलिए MCC स्वतः ही हट गई है।
इन क्षेत्रों के परिणाम घोषित होने के बाद MCC समाप्त:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
जम्मू एवं कश्मीर: 27-बडगाम AC, 77-नागरोता AC
राजस्थान: 193-अंटा AC
झारखंड: 45-घाटशिला (ST) AC
तेलंगाना: 61-जुबिली हिल्स AC
पंजाब: 21-टर्न तारन AC
मिजोरम: 2-डम्पा (ST) AC
ओडिशा: 71-नुआपाड़ा AC
निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि आचार संहिता समाप्ति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि प्रशासनिक एवं शासकीय कार्य सामान्य रूप से पुनः शुरू हो सकें।
आदेश पर अवर सचिव प्रफुल्ल अवस्थी ने हस्ताक्षर किए हैं।