अनुमंडल मुख्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस निरीक्षक ने दिए रात्रि गश्ती तेज करने के निर्देश
अनुमंडल मुख्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस निरीक्षक ने दिए रात्रि गश्ती तेज करने के निर्देश
अनुमंडल मुख्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस निरीक्षक ने दिए रात्रि गश्ती तेज करने के निर्देश
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
अनुमंडल मुख्यालय स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस निरीक्षक महफुज आलम ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित छः थानों के एसएचओ (थानाध्यक्षों) को अपराध नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोष्ठी के दौरान, पुलिस निरीक्षक महफुज आलम ने विशेष रूप से रात्रि गश्ती को तेज करने पर जोर दिया ताकि क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पुनि ने अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की और अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने को कहा।
इस अपराध गोष्ठी में कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष अंकित कुमार, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नंदन, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। सभी थानाध्यक्षों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।