सिंहवाड़ा में पिस्टल चमका रहे युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले,एक देशी पिस्टल एक गोली के अलावे मेग्जीन बरामद
सिंहवाड़ा में पिस्टल चमका रहे युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले,एक देशी पिस्टल एक गोली के अलावे मेग्जीन बरामद
सिंहवाड़ा में पिस्टल चमका रहे युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले,एक देशी पिस्टल एक गोली के अलावे मेग्जीन बरामद
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के राजो गांव में सोमवार को दो युवकों के बीच पुरानी अदावत को लेकर बैठी पंचायती में पिस्टल चमका रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।घटना के बाद राजो निवासी लालबाबू यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अंकित कांड में बताया की उसका पुत्र रतनेश यादव के साथ मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी राकेश सहनी के साथ इसी वर्ष होली के दिन जब रतनेश यादव महिंद्रा पिकअप गाड़ी रजिस्टेशन नं०:-BR06GF-2643 ले कर कटरा थाना के तरफ से आ रहा था। तो आरोपी के घर लखनपुर पहुँचा तो राकेश चार-पाँच लड़कों के साथ मिलकर गाड़ी घेर लिया और रतनेश के साथ मारपीट किया तथा गाड़ी का सीसा फोड़ दिया वही टायर में चाकू मार दिया जिसके बाद आपस में पंचायत भी हुई परंतु कोई फैसला नहीं हुआ। दोनों तरफ़ से तनातनी का माहौल व्याप्त रहने के कारण आज दिनांक करीब दिन के 01:00 बजे राकेश सहनी राजो गाँव में तीन लड़का के साथ आया था तो रतनेश यादव ने उसे देखा और गाँव के लड़कों के साथ घेरने लगा तो राकेश सहनी भाग कर गाँव के दीपक सहनी के जनता सेवा केंद्र दुकान में घुस गया इसके बाद रतनेश यादव ने उसे घेर लिया और एक और लड़का मौके से भाग निकला घटना के बाद गाँव के बहुत लोगो की भीड़ जुट गई इसी बीच सूचना पर लखनपुर के मुखिया रामनाथ सहनी कुछ लोगों के साथ आये पंचायती कर दोनों पक्षों को समझाने की बात कर ही रहे थे कि बातचित कर ही रहे थे की आठ-दस लड़कों के साथ भागे युवक राकेश सहनी को छुड़ाने के लिए आये तो उसने से एक युवक पिस्टल चमकाने लगा जिसके। उसकी पहचान कृष्णनंदन साह पिता सुनील साह ग्राम सहनपुर बुजुर्ग , वार्ड7, थाना सिंहवाड़ा निवासी हुई जिसके बाद पुलिस ने लड़का कृष्णनंदन साह के पाकेट से एक पिस्टल, एक गोली एवं एक मैगजीन बरामद किया। पुलिसिया पूछताछ में पकड़ाए कृष्णनंदन साह ने बताया की पिस्टल मेरे गाँव के योगेश कुमार सहनपुर का है । थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।