बहादुरपुर पुलिस की संध्या गश्ती के दौरान बड़ी कामयाबी,

कुख्यात अपराधी मन्नू कुमार सहनी पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस के साथ धराया,

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

15 नवम्बर 2025 को संध्या गश्ती के दौरान बहादुरपुर सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

छापेमारी टीम ने मन्नू कुमार सहनी (उम्र 24 वर्ष), पिता–पच्चू सहनी, निवासी–चाँदी, थाना–बहादुरपुर, जिला–दरभंगा को एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन तथा 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। यह अपराधी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।

बरामदगी

एक पिस्टल
दो मैगजीन
15 राउंड जिंदा कारतूस

छापामारी दल में पु0नि0 सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार,पु0अ0नि0 निलेश कुमार,स0अ0नि0 मंकेश कुमार,स0अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार,सिं0 137 विनोद मांझी

आपराधिक इतिहास (Criminal History) लम्बी सूची, गंभीर मामले

गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कई गंभीर कांड दर्ज हैं, जिनमें लूट, हथियार बरामदगी, मारपीट, चोरी एवं नए दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामले शामिल हैं—
1. बहादुरपुर थाना कांड सं. 275/21, दिनांक 25.05.21 — धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि. 2016
2. बहादुरपुर थाना कांड सं. 259/23, दिनांक 21.05.23 — धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
3. बहादुरपुर थाना कांड सं. 517/23, दिनांक 27.10.23 — धारा 394 भा.द.वि.
4. बहादुरपुर थाना कांड सं. 234/23, दिनांक 13.05.23 — धारा 341/323/324/325/379/34 भा.द.वि.
5. बहादुरपुर थाना कांड सं. 141/25, दिनांक 16.03.25 — धारा 191(2)/191(3)/190/109/352 BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट
6. बहादुरपुर थाना कांड सं. 282/25, दिनांक 08.06.25 — धारा 126(2)/115(2)/76/109/352/351(3)/3(5) BNS 2023 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
7. बहादुरपुर थाना कांड सं. 358/25, दिनांक 17.07.25 — धारा 109/308(5)/303(2)/3(5) BNS 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट
8. मोरो थाना कांड सं. 38/21, दिनांक 28.10.21 — धारा 379 भा.द.वि.

पुलिस के लिए बड़ी सफलता

गिरफ्तारी को बहादुरपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए बड़ी उपलब्धि माना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधी कई दिनों से सक्रिय था और हथियारबंद वारदात की योजना में था। समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर संभावित अपराध को रोक दिया।

अपराधी से पूछताछ जारी है तथा उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा जा रहा है।