राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दरभंगा के प्रेस क्लब में पहली बार हुआ गरिमामय कार्यक्रम,
उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में पत्रकारिता की जिम्मेदारी व विश्वसनीयता पर हुई विशेष परिचर्चा

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब दरभंगा में जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपनिदेशक जनसंपर्क सह प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी  सत्येंद्र प्रसाद की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

दीप प्रज्ज्वलन में  सत्येंद्र प्रसाद के साथ संजय कुमार राय, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, फिरोज अहमद, संतोष दत्त झा, दीपक कुमार झा सहित कई वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में बढ़ती गलत व भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारिता में निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और तथ्यों की पुष्टि को प्रेस की असली पहचान बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य, मतदान, मतगणना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में पत्रकारों द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है। साथ ही भ्रामक खबरों से बचने और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रसारित करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर वर्ष 16 नवंबर को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मनाया जाता है, जो प्रेस की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और लोकतंत्र में उसकी भूमिका की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति ही समाज को जोड़ती है और भारतीय लोकतंत्र की शक्ति इसी विविधता और संवाद में निहित है।

इस अवसर पर संजय कुमार राय, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, फिरोज, प्रभास रंजन, संतोष दत्त झा, दीपक कुमार झा, इरफान अहमद पैदल, शरफे आलम, रमन चौधरी, सोनू कुमार सहित कई पत्रकारों ने अपने उद्गार व्यक्त किए और प्रेस की निष्ठा एवं कर्तव्यबोध पर अपने विचार साझा किए।