दरभंगा में 18, 19 व 20 नवम्बर को जॉब कैम्प, 250 पदों पर होगी बहाली
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा की ओर से जिले में तीन दिनों तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 18 नवम्बर को राजकीय आईटीआई बेनीपुर, 19 नवम्बर को मिथलांचल प्राइवेट आईटीआई मब्बी और 20 नवम्बर 2025 को राजकीय आईटीआई बिरौल में आयोजित होगा। सभी जगहों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगी।
इस जॉब कैम्प में Motherson Automotive Elastomers Technology द्वारा Machine Operator के कुल 250 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10th/12th अथवा ITI उत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है।
कंपनी द्वारा वेतनमान में 10th/12th पास अभ्यर्थियों को ₹18,722 CTC + ₹1,620 अटेंडेंस अवॉर्ड = कुल ₹20,342 प्रतिमाह तथा ITI पास अभ्यर्थियों को ₹19,740 CTC + ₹1,620 अटेंडेंस अवॉर्ड = कुल ₹21,360 प्रतिमाह दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सेक्टर D-14, नोएडा (दिल्ली-NCR) में की जाएगी।
जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं या नियोजनालय पहुंचकर निबंधन करा सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो (05), आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छाया प्रति लानी होगी।
जॉब कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।
नियोजनालय ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इसमें भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।