बिहार चुनाव में एनडू की ‘सुनामी’ जीत, अलीनगर से मैथिली ठाकुर विजयी, पप्पू सिंह के आवास पर जश्न!, प्रचंड जनादेश देकर पूरे राजनीतिक परिदृश्य को बदलकर रख दिया
बिहार चुनाव में एनडू की ‘सुनामी’ जीत, अलीनगर से मैथिली ठाकुर विजयी, पप्पू सिंह के आवास पर जश्न!, प्रचंड जनादेश देकर पूरे राजनीतिक परिदृश्य को बदलकर रख दिया
बिहार चुनाव में एनडीए की ‘सुनामी’ जीत, अलीनगर से मैथिली ठाकुर विजयी, पप्पू सिंह के आवास पर जश्न!, प्रचंड जनादेश देकर पूरे राजनीतिक परिदृश्य को बदलकर रख दिया
दस्तक7मिडिया, बिरौल ,दरभंगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा और ऐतिहासिक परिणामों ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में प्रचंड जनादेश देकर पूरे राजनीतिक परिदृश्य को बदलकर रख दिया है। यह जनादेश किसी राजनीतिक “सुनामी” से कम नहीं रहा, जिसने राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत के अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के अलीनगर स्थित आवासीय कार्यालय पर शनिवार को दिनभर जश्न का माहौल छाया रहा।
हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरकते हुए, रंग, गुलाल, अबीर और पटाखों के बीच जीत का भव्य उत्सव मनाया। इस खुशी के माहौल में जमकर मिठाइयों का वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को जीत की बधाइयाँ दीं। भाजपा जिला महामंत्री पप्पू सिंह ने इस प्रचंड जनादेश पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि: इस चुनाव में जनता ने स्पष्ट रूप से विकास, स्थिरता और सुशासन को चुना है। यह जीत सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व क्षमता और बिहार में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के जबरदस्त भरोसे को दर्शाती है।
उन्होंने अलीनगर विधानसभा सीट पर मिली जीत पर विशेष खुशी व्यक्त की। पप्पू सिंह ने कहा कि अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बहन मैथिली ठाकुर जी को जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया है। उन्होंने मैथिली ठाकुर की जीत को आत्मविश्वास, मजबूत जन-संपर्क और जन-समर्थन का प्रतीक बताया, जो जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। पप्पू सिंह ने इस भारी-भरकम जनादेश को केंद्र और राज्य के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने जोर देते हुए कहा यह ऐतिहासिक जनादेश केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की विकासवादी सोच और राज्य में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। अब विकास का यह चक्र और अधिक तीव्रता से आगे बढ़ेगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, एनडीए के साथी दलों और समर्थकों को हृदय से धन्यवाद दिया। पप्पू सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला बिहार, तरक्की और समृद्धि की नई राह पर कदम बढ़ाने को तैयार है।यह जीत केवल राजनीतिक विजय नहीं है, बल्कि जनता की उम्मीदों और विश्वास का सशक्त जनादेश है, जो बिहार के उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा।