कटिहार में शुक्रवार रात 10 बजे 7 विधानसभा सीटों के चुनाव की मतगणना पूरी हो गई। परिणामों के अनुसार, NDA ने जिले की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। NDA उम्मीदवारों की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया।
कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य द्वार पर सुबह से ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी समर्थक बड़ी संख्या में जमा थे। परिणाम सामने आने के बाद, समर्थकों ने फूल-मालाएं, रंग और गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने गले मिलकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
BJP प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
एनडीए के सभी विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी
कटिहार प्राणपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष और जदयू के युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार शाह भी मतगणना स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने एनडीए के सभी विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी।
फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया
शाह ने विशेष रूप से बलरामपुर विधानसभा से जीत दर्ज करने वाली संगीता देवी को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस जीत ने कटिहार में एनडीए के प्रभाव को और मजबूत किया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस विजय से कटिहार की राजनीति में एनडीए की ताकत बढ़ी है, जिससे क्षेत्र में विकास योजनाओं के तेजी से क्रियान्वित होने की संभावना है।
