सीएम नीतीश से मिले नव निर्वाचित विधायिका कोमल सिंह, जीत के बाद मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को दिया बधाई
दस्तक 7मीडिया दीपक कुमार। गायघाट
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आवास में शनिवार की सुबह से ही नेताओं का आना-जाना जारी है। सबसे पहले विजय कुमार चौधरी CM हाउस पहुंचे। दानापुर से जीत हासिल करने वाले रामकृपाल यादव भी पहुंचे। जेडीयू के सभी नए विधायक सीएम नीतीश से मिले नव निर्वाचित विधायिका कोमल सिंह भी पहुंची और जीत के बाद मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार सबसे पहले कटरा में पूजा अर्चना किया। उसके बाद गायघाट विधायिका कोमल सिंह समेत मुजफ्फरपुर जिले के जेडीयू से जीते नवनिर्वाचित सभी विधायक मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मिलकर सीएम नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

