जीत के जश्न के साथ बाबा कुशेश्वर नाथ का विधायक ने किया पूजा अर्चना।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

विधानसभा के नवनिर्वाचित जदयू विधायक अतिरेक कुमार ने शनिवार को मिथिला के प्रसिद्ध शिव नगरी कुशेश्वरस्थान पहुँचकर महादेव का जलाभिषेक किया एवं क्षेत्र में अमन चैन की प्राथर्ना किया वही मौके पर मौजूद एनडीए कार्यकर्तओं एवं समर्थकों को चुनाव में सहयोग करने के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा की कुशेश्वरस्थान विधानसभा में सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ के लिये ईमानदारी से प्रयास किया जायेगा। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, भजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार राय, सीता राम राय, राम भजन यादव, अजय राय, सिकंदर यादव, बैजनाथ मुखिया, मनी कांत झा सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।