ग्राम कचहरी पर कोर्ट सख्त: न्यायिक आदेश की अवहेलना पर सरपंच को कारण-पृच्छा

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,

सिविल कोर्ट दरभंगा के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जूनैद आलम की अदालत ने न्यायिक आदेश का अनुपालन नही करने पर ग्राम कचहरी डरहार के सरपंच को कारणपृक्षा जारी करने का आदेश पारित किया है।वर्ष 2013 में एक आपराधिक घटना के सन्दर्भ में कोर्ट में संस्थित परिवाद पत्र सं.1291/13 को विचारण और न्याय निर्णय के लिए एसीजेएम प्रथम की अदालत ने 4 जनवरी 2021 को उक्त ग्राम कचहरी में स्थानांतरित कर दिया।इस मामले में ग्राम कचहरी स्तर से सम्यक कार्रवाई होते नही देख पीड़ित परिवादी गोविंदपुर निवासी कृष्णमोहन चौधरी ने ग्राम कचहरी डरहार से वापस कराने हेतू सीजेएम कोर्ट में विविध वाद सं. 05/25 संस्थित कराया।जिस मामले में सीजेएम श्री जूनैद आलम ने 12 सितंबर को ग्राम कचहरी को पत्र भेजकर वाद की स्थिति का प्रतिवेदन 13 नवंबर तक समर्पित करने का आदेश दिया।इसके बाबजूद ग्राम कचहरी की ओर से ससमय प्रतिवेदन नही भेजा।इसी बात को लेकर कोर्ट ने डरहार ग्राम कचहरी से कारण पृक्षा तलव किया है।