गायघाट की नई विधायिका कोमल ने मां चामुंडा स्थान में किया पूजा अर्चना , लिया आशीर्वाद

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटरा में गायघाट की नई विधायिका बनी कोमल सिंह अपने समर्थकों के साथ मां चामुंडा देवी मंदिर में अभिभावकों एवं समर्थकों के साथ पहुँचकर दर्शन की और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।अभिभावकों, समर्थकों एवं वहाँ उपस्थित सम्मानित क्षेत्रवासियों का स्नेह और उत्साह देखकर मन अत्यंत भावुक और ऊर्जा से भर गया।आप सभी के आशीर्वाद और विश्वास से क्षेत्र की सेवा का संकल्प और अधिक दृढ़ होता है।