काउंटिंग राउंड की बात करें तो चैनपुर विधानसभा सबसे आगे थी , जहां कुल 30 राउंड की गिनती प्रस्तावित था । वहीं भभुआ और मोहनिया में 25-25 राउंड तथा रामगढ़ सीट पर 24 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा को देखते हुए 200 मीटर की परिधि में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया । सड़क पर तीन जगह बैरियर बनाए गए, जहां पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी ।
इस बार कैमूर की चारों सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक बन गया। काउंटिंग में एक वर्तमान मंत्री, एक पूर्व मंत्री और तीन विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी रही । खासतौर पर चैनपुर सीट पर जदयू के मंत्री जमा खान और राजद के पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही थी , जिस पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हुई हैं।
48 प्रत्याशी मैदान में
चारों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के दौरान अव्यवस्था रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे परिसर की निगरानी CCTV से की जा रही थी और EVM की सुरक्षा के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं थी।
इस बीच, काउंटिंग के दौरान दो पोलिंग एजेंटों के बीच हुई बहस की खबर पर डीडीसी ने स्पष्ट किया कि मामला अब शांत हो चुका है और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कैमूर में आज सुबह से ही राजनीतिक तापमान चरम पर था और सभी की नजरें हर राउंड के अपडेट पर टिकी हुई थी ।रिजल्ट घोषित होते ही सबकी सांसें थम गई।
कैमूर की सभी सीटों पर दिलचस्प मुकाबला
