काराकाट में राजपूत वोट बिखरे, ज्योति सिंह ने खेल पलटा; माले के अरुण सिंह बाजी मारी।

दस्तक 7मीडिया /

काराकाट में पुराने वामपंथी समीकरण के बीच राजपूत वोटों का बंटवारा हुआ है। इस सीट पर सीपीआई माले के अरुण सिंह और जेडीयू के महाबली सिंह आमने सामने, जबकि पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने मुकाबला बदल दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर काराकाट विधानसभा सीट इस बार सुर्खियों में रहा। यह इलाका लम्बे अरसे से वामपंथ का मजबूत केंद्र माना जाता रहा मगर इस बार जब उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी ठोकी वोटर बिहार की जाति केंद्रित राजनीति के वोट कन्फ्यूज नजर आए। इस बार समीकरणों में एक बड़ा बदलाव उस वक्त आया, जब जेडीयू के वरिष्ठ नेता महाबली सिंह के सामने राजपूत वोटों का बिखराव खड़ा हो गया। परंपरा के मुताबिक यह वोट बैंक किसी एक चेहरे की ओर जाने की बजाय कई हिस्सों में बंटने लगा, जिसका सीपीआई माले के अरुण सिंह ने उठाया। महाबली सिंह के वोटों में बिखराव की वजह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ।

निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने पूरा खेल उलझा दिया। उनके मैदान में उतरते ही वही राजपूत वोट, जो पिछली बार तक एकतरफा गणित तय करते थे, इस बार तीन अलग रास्तों पर चल पड़े। एक हिस्सा महाबली सिंह के साथ जुड़ा रहा, दूसरा अरुण सिंह की ओर खिंचा, जबकि तीसरा समूह खुलकर ज्योति सिंह का समर्थन करता दिखा।

ज्योति सिंह ने उलझाई काराकाट की सीट
इस बिखराव ने मुकाबले को बेहद टक्कर भरा बना दिया। शुक्रवार को वोटिंग के दौरान अरुण सिंह अपनी बढ़त के सहारे मजबूती से टिके रहे, जबकि महाबली सिंह लगातार फासला कम करने की कोशिश में जुटे रहे। उधर, ज्योति सिंह ने जिस तरह वोटों को समेटा, उसने दोनों मुख्य उम्मीदवारों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी।

रोमांचक हुई काराकाट की सीट
काराकाट विधानसभा सीट पर 30वें राउंड की गिनती में माले उम्मीदवार अरुण सिंह 73,793 वोटों के साथ आगे बने हुए थे , जबकि जेडीयू के महाबली सिंह 71,089 वोटों पर 2,704 मत पीछे चल रहे थे । निर्दलीय ज्योति सिंह 23,398 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और मुकाबला  अंतिम चरण में बेहद रोमांचक कर दिया।