प्रधानमंत्री ने बिहारी अंदाज में कहा ,कि गर्दा उड़ा दिये ,डबल इंजन की प्रचंड जीत: बिहार विधानसभा में एनडीए का अभूतपूर्व प्रदर्शन

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार विधानसभा चुनाव में डबल इंजन की सरकार ने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना खुद एनडीए ने भी नहीं की थी। जनता का जबरदस्त समर्थन मिला और परिणाम ऐतिहासिक रहे। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए गठबंधन ने कुल 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत से भी अधिक का जनादेश हासिल किया। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा की तुलना में 77 सीटों की बढ़ोतरी दर्शाता है, जो एनडीए की मजबूत पकड़ और जनता के भरोसे को रेखांकित करता है।

एनडीए का सीटों का लेखा-जोखा
• भाजपा (BJP) – 89
• जदयू (JDU) – 85
• लोजपा (LJP) – 19
• हम (HAM) – 5
• रालोमो – 4
कुल सीटें: 202

महागठबंधन का प्रदर्शन

महागठबंधन इस चुनाव में बिहार की जनता को प्रभावित करने में नाकाम रहा और सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया।
• राजद (RJD) – 25
• कांग्रेस – 6
• वामदल – 3
• वीआईपी – खाता भी नहीं खुला
• आईआईपी – 1 सीट

यह आँकड़ा 2020 के मुकाबले बेहद कम है जब महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं।

अन्य दलों का प्रदर्शन
• AIMIM – 5 सीटें
• BSP – 1 सीट

मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चुनाव में 29 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, जिनमें से 28 मंत्रियों ने अपनी सीट बचा ली।
• चकाई से मंत्री सुमित सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

पीएम मोदी का बिहारी अंदाज़

ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहारी अंदाज में कहा—
“गर्दा उड़ा दिये!”