समस्तीपुर में एनडीए का जलवा: 10 में 7 सीटों पर जीत, दो मंत्रियों ने लगाई हैट्रिक
दस्तक 7मीडिया /
बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले ने इस बार एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। जिले की कुल 10 सीटों में से 7 पर एनडीए के उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि महागठबंधन को 3 सीटों पर जीत मिली। खास बात यह रही कि जिले के दो प्रभावशाली मंत्री—विजय कुमार चौधरी और महेश्वर हजारी—ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर राजनीतिक मजबूती का नया संदेश दिया।
सरायरंजन: मंत्री विजय कुमार चौधरी की तीसरी ऐतिहासिक जीत
जदयू के दिग्गज नेता एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एकतरफा मुकाबले में राजद के अरविंद सहनी को 20,798 वोटों से हराकर हैट्रिक पूरी की।
• चौधरी को मिले: 1,27,792 वोट
• राजद के सहनी को मिले: 81,994 वोट
कल्याणपुर (सुरक्षित): मंत्री महेश्वर हज़ारी की प्रचंड जीत
कल्याणपुर सीट पर जदयू प्रत्याशी एवं मंत्री महेश्वर हज़ारी ने माले उम्मीदवार रंजीत राम को 38,586 वोटों से मात देकर लगातार तीसरी बार विधानसभा में प्रवेश सुनिश्चित किया।
• हज़ारी को मिले: 1,18,162 वोट
• रंजीत राम को मिले: 79,576 वोट
समस्तीपुर: अश्वमेध देवी ने शाहीन को रोका, जदयू की धमक कायम
समस्तीपुर सीट पर जदयू की अश्वमेध देवी ने राजद के वरिष्ठ नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन को 13,875 वोटों से पराजित किया।
• अश्वमेध को मिले: 95,728 वोट
• शाहीन को मिले: 81,853 वोट
उजियारपुर: आलोक मेहता की दमदार वापसी
राजद के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने RLM प्रत्याशी प्रशांत कुमार पंकज को 16,283 वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम की।
• मेहता को मिले: 1,27,707 वोट
• प्रशांत पंकज को मिले: 86,424 वोट
मोहिउद्दीननगर: भाजपा के राजेश सिंह ने दर्ज की जीत
यहां भाजपा के राजेश कुमार सिंह ने राजद की एज्या यादव को 11,682 वोट से हराया।
• सिंह को मिले: 89,208 वोट
• यादव को मिले: 77,526 वोट
विभूतिपुर: माकपा के अजय कुमार ने दूसरी बार मारी बाजी
माकपा प्रत्याशी अजय कुमार ने जदयू की रबीना कुशवाहा को 10,281 वोटों से पराजित कर अपनी सीट बरकरार रखी।
• अजय को मिले: 79,246 वोट
• रबीना को मिले: 68,965 वोट
रोसड़ा: भाजपा को मिली सबसे बड़ी जीत, 50 हजार से अधिक का अंतर
रोसड़ा विधानसभा में भाजपा के बीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के बी.के. रवि को 50,585 वोटों से हराते हुए जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
• बीरेंद्र को मिले: 1,22,523 वोट
• बी.के. रवि को मिले: 71,938 वोट
वारिसनगर: जदयू के मांजरीक मृणाल की शानदार बढ़त
यहां जदयू के मांजरीक मृणाल ने माले के फूलबाबू सिंह को 34,436 वोटों से मात दी।
• मृणाल को मिले: 1,08,968 वोट
• फूलबाबू को मिले: 74,532 वोट
हसनपुर: जदयू के राजकुमार राय की फिर वापसी
जदयू उम्मीदवार राजकुमार राय ने राजद की माला पुष्पम को 7,914 वोटों से हराया।
• राय को मिले: 90,961 वोट
• माला पुष्पम को मिले: 83,047 वोट
समस्तीपुर का जनादेश,एनडीए के पक्ष में मजबूत रुझान
इन नतीजों ने जिले की राजनीतिक दिशा साफ कर दी है। एनडीए के अनुभव, नेतृत्व और स्थानीय समीकरणों ने इस बार voters के मूड को निर्णायक रूप से प्रभावित किया, जबकि महागठबंधन को सीमित सफलता पर संतोष करना पड़ा।