दरभंगा ज़िले की सभी 10 सीटों के नतीजे घोषित  NDA ने दिखाई जबरदस्त पकड़, भाजपा-जदयू का दबदबा कायम

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा ज़िले की सभी 10 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिले में एनडीए के घटक दल भाजपा और जदयू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। मतदान प्रतिशत से लेकर मुकाबले तक सबकुछ हाई-प्रोफाइल रहा, लेकिन परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि दरभंगा में फिर NDA का परचम लहराया है।

दरभंगा ज़िले की सीटवार जीत का पूरा ब्यौरा

1. दरभंगा सदर — भाजपा की बड़ी जीत
संजय सरावगी (भाजपा) ने 24,593 मतों से जीत दर्ज कर एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत साबित की।

2. दरभंगा ग्रामीण — जदयू का कब्ज़ा बरकरार
राजेश कुमार मंडल (जदयू) ने 18,382 मतों से जीत हासिल की।

3 हायाघाट — भाजपा का परचम
रामचंद्र साहू (भाजपा) ने 11,839 मतों से जीतकर सीट पार्टी के खाते में रखी।

4. जाले — भारी अंतर से भाजपा विजयी
जीवेश मिश्रा (भाजपा) ने 21,826 मतों की दमदार बढ़त से जीत दर्ज की।

5. केवटी — भाजपा की जीत
मुरारी मोहन झा (भाजपा) ने 7,500 मतों से विजय हासिल की।

6. बेनीपुर — जदयू की शानदार जीत
विनय कुमार चौधरी (जदयू) ने 13,726 मतों से जीत दर्ज की।

7. अलीनगर — भाजपा की युवा उम्मीदवार की धमाकेदार एंट्री
मैथिली ठाकुर (भाजपा) ने 11,730 मतों से जीत हासिल कर पहली ही बार में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

8. गौराबौराम — भाजपा ने जीती सीट
सुजीत कुमार सिंह (भाजपा) ने 6230वोट से जीत सुनिश्चित की।

9. कुशेश्वरस्थान — जिले की सबसे बड़ी जीत
अतिरेक कुमार (जदयू) ने 36,875 मतों के विशाल अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

10. बहादुरपुर — जदयू की मजबूती कायम
मदन सहनी (जदयू) ने 12,011 मतों से जीत दर्ज की।

NDA का दमदार प्रदर्शन — BJP 6 सीट, JDU 4 सीट पर विजयी

दरभंगा ज़िले की 10 में से 6 सीटें भाजपा और 4 सीटें जदयू के खाते में गईं। विपक्ष के लिए यह परिणाम बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि NDA के लिए यह बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला नतीजा है।