गौड़ा बौराम विधानसभा में NDA की जीत से जश्न का माहौल, समर्थकों ने आपस में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
गौड़ा बौराम विधानसभा में NDA की जीत से जश्न का माहौल, समर्थकों ने आपस में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
गौड़ा बौराम विधानसभा में NDA की जीत से जश्न का माहौल, समर्थकों ने आपस में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना संपन्न होते ही, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में, 79 गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुजीत कुमार की शानदार जीत ने समर्थकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी जीत पर बधाई देने और जश्न मनाने का सिलसिला तुरंत शुरू हो गया।
बिरौल विकास युवा मोर्चा के रिक्की राजपूत, कौशल बिरौलिया सहित दर्जनों सदस्यगण और लोजपा आर के राजकुमार झा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
यह दृश्य जीत के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य और उत्साह को दर्शाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी खुशी खुलकर जाहिर की। उन्होंने मतगणना स्थल पर मौजूद विधायक स्वर्णा सिंह को मिठाई खिलाकर सुजीत कुमार की जीत का जश्न मनाया और अपनी खुशी साझा की। सुपौल बाजार हाटगाछी, शिवाजी नगर सहित दर्जनों जगहों पर भाजपा समर्थकों में विष्णु सहनी, महेंद्र सहनी,विनोद चौधरी, सहित दर्जनों लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।
यह जीत न केवल सुजीत कुमार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र में एनडीए गठबंधन की मजबूत पकड़ और मतदाताओं के भरोसे को भी दर्शाती है। समर्थकों में यह स्पष्ट संदेश गया है कि वे विकास और गठबंधन की नीतियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।