बंधन बेंक के कर्मियों से हुई लूटपाट का सफल उदभेदन ,चार अपराधी समेत दो कट्टा 19गोली बरामद ,वैशाली पुलिस ने दो बेंकों मे हुई वारदातों का किया उदभेदन।
बंधन बेंक के कर्मियों से हुई लूटपाट का सफल उदभेदन ,चार अपराधी समेत दो कट्टा 19गोली बरामद ,वैशाली पुलिस ने दो बेंकों मे हुई वारदातों का किया उदभेदन।
हाजीपुर ,एक संवाददाता
हाजीपुर स्थित बंधक बेंक के कर्मचारियों से हुई लूट के मामले मे पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा ,19जिंदा कारतूस ,बेंक के कर्मचारियों से लूटे गये टेब ,फिंगर प्रिंट मशीन ,मोबाईल एवं लूटे गये बंधन बेंक के कागजात बरामद हुये हैं। सभी अपराधी करताहा थाना और सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं।
वैशाली एसपी रवि रंजन प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार चार अपराधियों मे एक अपराधी राज कपूर साह हैं जो जिला के टॉप टेन अपराधियों मे हैं। उन्होंने बताया कि राजकुमार के
विरुद्ध दस से ज्यादा आपराधिक मामला दर्ज हैं।
एसपी ने बताया कि 24घंटे के भीतर पुलिस ने उदभेदन कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि सदर डीएसपी के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया था इसमें थाना सहित तकनीकी सेल के पुलिस कर्मियों को लगाया गया था।
हाजीपुर की पुलिस ने दो बेंक मे हुई लूट मामले मे सफल उदभेदन किया हैं। लालगंज मे हुई एक्सिस बेंक मे हुई लूट का पर्दाफाश कर दिया। वहीं बंधन बेंक कर्मी के लूट का भी उदभेदन कर बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया हैं।