आप अपनी समस्याओ को फेसबुक लाईव के माध्यम से रख सकते हैं ,पुलिस की और से शुरू की गई हैं नई पहल , फेसबुक लाईव के माध्यम से सुनी जा रही हैं आपकी शिकायत।
आप अपनी समस्याओ को फेसबुक लाईव के माध्यम से रख सकते हैं ,पुलिस की और से शुरू की गई हैं नई पहल , फेसबुक लाईव के माध्यम से सुनी जा रही हैं आपकी शिकायत।
राज्य के तमाम जिलों मे सरकार के निर्देश पर फेसबुक लाईव पहल शुरू की गई हैं जिसके माध्यम से आप सीधे अपनी समस्याओं को एसपी /एसएसपी को लाइव के माध्यम से जुड़कर बता सकते हैं।इसी निर्देश के आलोक मे
अब दरभंगा और समस्तीपुर मे भी अपनी शिकायतो को लेकर जिले के एसएसपी से सीधे फेसबुक के माध्यम से जुड़कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिये थानावार समय निर्धारित किया गया हैं। दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने इसकी पहल शुरू कर दी हैं। इसी तर्ज पर समस्तीपुर पुलिस भी ऐसी ही कारवाई शुरू कर दी हैं। 4सितंबर को एसएसपी विनय कुमार तिवारी और दरभंगा के एसएसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को पहले ही सूचित कर दिया था कि जिले के सभी थानाध्यक्ष निर्धारित समय पर फेसबुक लाईव से जुड़े रहेंगे और पारदर्शिता के साथ पीड़ितों से जुड़कर सीधे संवाद करेंगे ताकि समस्याओं का निदान पारदर्शिता से की जाय।पुलिस के आलाधिकारियो ने केश से संबंधित ,प्राथमिकी से संबंधित ,अनुसंधान से संबंधित एवं थाना से संबंधित
कोई मामला हो तो आप सीधे फेसबुक लाईव पर आकर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं। इसके लिये एसएसपी ने अलग अलग थानों के लिये अलग अलग समय रख दिया हैं। इसकी सूचनाएं पहले ही एसएसपी /एसपी कार्यालय से दें दी जाती हैं। समस्तीपुर एसपी ने चार सितंबर को नगर ,मुफ्फसिल एवं महिला थाना का समय रखा हैं वहीं दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने बहेड़ा या बेनीपुर के सभी अनुमंडल के थाना से सीधे लाईव से जुड़े रहेंगे।